मनोज दुबे ने उठाई आवाज , ओवहर ब्रिज से जनता परेशान , बदबू और गंदगी से नाली है भरमार कब मिलेगा राशवासियो को सुकून
रिपोर्ट पंकज नामदेव
अनूपपुर।नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 के निवासियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य 8 वर्षों से अधर में लटका हुआ है, वहीं नाली निर्माण का अधूरा काम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बरसात के दिनों में दोनों अधूरे विकास कार्यों ने मिलकर वार्डवासियों का जीना दूभर कर दिया है।
सड़कों पर पानी भरने से लेकर घरों में पानी घुसने तक की स्थिति ने लोगों को नारकीय
जीवन जीने पर मजबूर कर दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण वार्ड नंबर 9 की गलियों और सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। नाली निर्माण कार्य अधूरा रहने से बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा, स्थिति इतनी खराब हो गई कि कई घरों में बारिश का पानी दीवारों के अंदर तक पहुंच गया है।
वार्ड नंबर 9 से होकर गुजर रहे ओवर ब्रिज का निर्माण 8 वर्षों से चल रहा है। सड़क किनारे मिट्टी और मलब डालकर काम तो शुरू किया, लेकिन बीच में रोक दिया। इससे बारिश का पानी रुककर आसपास के घरों और गलियों में भर जाता है। ओवरब्रिज के पास न तो जल निकासी की पर्यात व्यवस्था है और न ही कोई अस्थायी पाइप लाइन। जरा सी बारिश में ही सड़कों पर बहने लगता है।
रेलवे ओव्हर ब्रिज के पास वार्ड नंबर-9 में संचालित होटल संचालक मोनू अग्रवाल ने बताया कि वर्षों से चल रहे निर्माण ने व्यापार को पूरी तरह चौपट कर दिया है। आवामन का मार्ग पूरी तरह से बाधित है, निर्माण स्थल के दोनो और निस्तार के लिए पैदल मार्ग निकाला गया, लेकिन बरसात में पानी भरने से कीचड़ हो जाता है, नालिया बजबजा रही है और कभी भी यहां झाडू तक नही लगती, जिसके कारण ग्राहक तो नहीं आते है वही रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ओवर ब्रिज बनने से पहले यहां की सड़कें ठीक थीं, लेकिन अब निर्माण के नाम पर जगह-जगह गडे, कीचड़ और पानी जमा है।
स्थानीय दुकानदार के ग्राहकों सहित लोग भी आना जाना बंद कर दिये है। व्यापार ठप पड़ गया है। रहवासी परेशान है, उसके बावजूद भी निदान नहीं किया जा रहा है।


















