अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

देवगमाखुर्द नौरोजाबाद निवासी डॉ. ध्यान सिंह जी की पुत्री मनीषा सिंह को,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की ताजपोशी रिपोर्टर हुकुम सिंह नौरोजाबाद

WhatsApp Group Join Now

देवगमाखुर्द नौरोजाबाद निवासी डॉ. ध्यान सिंह जी की पुत्री मनीषा सिंह को,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की ताजपोशी

रिपोर्टर हुकुम सिंह नौरोजाबाद

उमरिया जयसिंह नगर क्षेत्र की लोक प्रिय विधायक श्री मती मनीषा सिंह को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी किये जाने से शहडोल संभाग में खुशी की लहर व्याप्त है। शहडोल संभाग के उमरिया जिले के पाली विकास खंड के छिंदहा जैसे छोटे गाँव में जन्मी मनीषा सिंह शुरू से ही अद्भुत प्रतिभा की धनी थी। इन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद सीधे राजनीति के मैदान में कदम रखी और पहला चुनाव उमरिया जिले के जिला पंचायत सदस्य के रूप में लडी और अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी किरण सिंह से बाजी जीतने में कामयाबी हासिल की।

इस चुनाव में उनका मुकाबला अपने ही दल की विधायक और तत्कालीन मंत्री सुश्री मीना सिंह की बहन से था, लेकिन अपनी सौम्य छबि, ईमानदार पारिवारिक स्थितियों और सक्रियता के बल पर बाजी को अपने पक्ष में करने में सफलता अर्जित की, वही पर दुसरे पंचवर्षीय में इसी पद इसी क्षेत्र से चुनाव लडकर इन्होंने बांधवगढ़ के बब्बर शेर माने जाने वाले ज्ञान सिंह के सुपुत्र शिव नारायण सिंह से हुआ और इन्हें भी धोबी पछाड़ लगाते हुए विजय का झंडा लहराया। इनके इस कुशल कार्य शैली के परिणाम स्वरूप पहले जैतपुर विधानसभा से और दुबारा जयसिंह नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा और वह भाजपा की उम्मीदों में खरी साबित होते हुए जीत हासिल की है।

इनके कार्य शैली का आंकलन करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता के साथ संगठन में भी इन्हें पद से नवाजते हुए मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गयी है। शहडोल संभाग से मनीषा सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से शहडोल संभाग भर के कार्यकत्ताओं, पदाधिकारियों, उनके इष्ट मित्रों, सहयोगियों में अपार प्रसन्नता छायी हुई है,

और उनके इस पद पर ताजपोशी पर संभाग भर से बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं, इसी सिलसिले में सहकारिता समिति कर्मचारी संघ के सम्भाग सलाहकार डॉ. ध्यान सिंह, सम्भाग संरक्षक श्री सुरेन्द्र मिश्रा, करकेली जनपद सदस्य पूजा सुरेश बैगा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमरिया श्री रामनारायण पायसी, चंदिया मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत नौरोजाबाद,श्रीमती कुशल सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, शैलेन्द्र द्विवेदी, डॉ. राकेश यादव, एवं अन्य संगठन पदाधिकारी पुष्प,गुच्छ दे कर मुंह मीठा करा कर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किए l

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment