अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मनेन्द्रगढ़ पुलिस को मिली सफलता ,बाइक चोर मेरु चोरी की ड्रीम युगा के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

मनेन्द्रगढ़ पुलिस को मिली सफलता ,बाइक चोर मेरु चोरी की ड्रीम युगा के साथ गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़। सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक शातिर बाइक चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मेर साय उर्फ मेरु निवासी कसलगिरी थाना जयनगर जिला सूरजपुर एमसीबी जिले के सिरौली नवा टोला से होंडा ड्रीम युगा (CG16CG8167) चुराकर भाग रहा था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की बाइक लेकर मनेन्द्रगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ कठौतिया मोड़ के पास नाकेबंदी की। कुछ देर बाद आरोपी बाइक लेकर वहां पहुंचा। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने पीछा करते हुए हसदेव नदी नर्सरी के पास उसे घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में मेर साय उर्फ मेरु ने बाइक चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने बाइक को ज़ब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी, सहायक उपनिरीक्षक मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रिंस राय, हितेश्वर राजवाड़े, सुनील रजक और दुबेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment