अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मनेन्द्रगढ़ को मिला नये साल का बड़ा तोहफा मिनी स्टेडियम को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं खेलप्रेमियों ने जताया स्वास्थ्य मंत्री का आभार

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

मनेन्द्रगढ़। नववर्ष 2026 की शुरुआत मनेन्द्रगढ़ के खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों के लिये बड़ी सौगात लेकर आई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेन्द्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल की पहल पर शहर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय खेल मैदान में स्थित मिनी स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जायेगा। राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 98 लाख रुपयों की स्वीकृति प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब द्वारा वर्ष 2011 से निरंतर आयोजित किये जा रहे फ्लड लाइट रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के कारण ही हाई स्कूल ग्राउंड को मिनी स्टेडियम का दर्जा प्राप्त हुआ। लंबे समय से खेल मैदान के समुचित विकास की मांग की जा रही थी। पिछले वर्ष आयोजित फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रेसिडेंट क्लब के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के समक्ष मैदान विकास की मांग रखी थी जिस पर मंत्री ने मंच से ही करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर मैदान को विकसित करने की घोषणा की थी।

घोषणा के बाद मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा मिनी स्टेडियम का विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार कर नगरीय प्रशासन विभाग को भेजा गया। इसके बाद मंत्री ने उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। परिणामस्वरूप मिनी स्टेडियम विकास के लिए 98 लाख रुपयों की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की गई। स्वीकृत राशि से मिनी स्टेडियम में दर्शकों के लिये गैलरी, खिलाड़ियों के लिये आधुनिक पवेलियन, आकर्षक मंच और अन्य आवश्यक खेल सुविधाओं का निर्माण किया जायेगा। इस परियोजना से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

मिनी स्टेडियम विकास की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। शीघ्र ही भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। इस उपलब्धि पर मनेंद्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह सहित सुरजीत सिंह रैना, रमणीक सिंह रैना, हरीश गुप्ता, प्रकाश त्रिपाठी, हर्षित गुप्ता एवं भूपेंद्र भंडारकर सहित क्लब के सभी सदस्यों ने मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment