अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सोमवार को मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन 

WhatsApp Group Join Now

सोमवार को मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन 

 

एमसीबी/चिरमिरी। भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन सोमवार 13 अक्टूबर 2025 को किया जा रहा है। यह सम्मेलन सुबह 11 बजे से मंगल भवन पोड़ी चिरमिरी में आयोजित होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले और चिरमिरी महापौर रामनरेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, सभापति, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, प्रभारी-सहप्रभारी, बूथ अध्यक्ष-सचिव सहित चिरमिरी मंडल के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

भाजपा चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर और मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, रीत जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment