अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मंडी सचिव ने निलंबन आदेश को बताया तुगलकी फरमान बिना किसी कारण बताओं नोटिस के सचिव का निलंबन सवालों के घेरे में संवाददाता भरत रावत, डबरा

WhatsApp Group Join Now

मंडी सचिव ने निलंबन आदेश को बताया तुगलकी फरमान

बिना किसी कारण बताओं नोटिस के सचिव का निलंबन सवालों के घेरे में

संवाददाता भरत रावत, डबरा

डबरा।कृषि उपज मंडी सचिव पर्वत लाल मालवीय ने अपने नीलम्बन आदेश को तुगलकी फरमान बताया है, मालवीय ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि किन कारणों के चलते उन्हें यह निलंबन आदेश थमाया गया है मालवीय ने बताया कि कुछ समय पहले कृषि उपज मंडी डबरा में भोपाल से एक दल जांच करने के लिए आया था जिसके बाद उन्हें बिना किसी कारण बताओं नोटिस के कृषि उपज मंडी में अनियमितताए पाए जाने का हवाला देते हुए निलंबन आदेश थमा दिया गया है।

जिसके खिलाफ सचिव पर्वत लाल मालवीय अब अपने वरिष्ठ अधिकारियों से पत्राचार कर इस आदेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने जा रहे हैं, तो वही इस आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए मालवीय ने न्यायालय की शरण में जाने की बात भी कही है।

वही पर कृषि उपज मंडी सचिव पर्वत लाल मालवीय ने यह भी बताया है कि यह आदेश उनके खिलाफ किसी साजिश का एक हिस्सा हो सकता है क्योंकि उन्हें पदभार ग्रहण किए अभी 5 माह का वक्त ही गुजर है जिस वक्त में जहां मालवीय ने एक तरफ मंडी में फैली अव्यवस्थाओं को सुधारने के प्रयास किए हैं ।

तो वहीं अन्य वर्षो की अपेक्षा मालवीय ने मंडी में राजस्व की भी निरंतर वृद्धि करके दी है। ऐसे में मालवीय का एकाएक निलंबन आदेश आना मालवीय एक साजिश का हिस्सा मान रहे हैं जिसके खिलाफ अब वह आगे कार्रवाई करने की बात कहते हुए न्यायालय की शरण में जाने की बात भी कह रहे है।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment