अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कॉलरी चोरी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई—नकाबपोश गिरोह के खिलाफ अज्ञात आरोपियों पर FIR दर्ज

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

जमुना कोतमा

जमुना 1/2 खान मुडधोवा स्थित पंखा घर में सोमवार देर रात हुई बड़ी चोरी की घटना पर आखिरकार पुलिस ने गंभीर एक्शन लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है पूर्व में प्रकाशित समाचार में खुलासा किया गया था कि कॉलरी परिसर में सुरक्षा तंत्र की भारी कमी का लाभ उठाकर हथियारबंद नकाबपोशों ने दो कर्मचारियों को बंधक बनाया और लाखों रुपये मूल्य के ट्रांसफार्मर व केबल चोरी कर फरार हो गए थे

 

पुलिस के अनुसार सुरक्षा प्रहरी पन्नूलाल तथा ऑपरेटर रामखेलावन साहू 7 दिसंबर 2025 की देर रात लगभग 1:45 बजे ड्यूटी पर मौजूद थे तभी करीब 30–35 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों का गिरोह अचानक पंखा घर में घुस आया आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों को पकड़कर गाली-गलौज व मारपीट की, फिर उन्हें पंखा घर के भीतर बंद कर दिया इसके बाद गिरोह ने दो ट्रांसफार्मर खोलकर चुरा लिए तथा बगल में लगी केबल तारें भी काटकर ले गए, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये से अधिक बताई गई है

 

पीड़ित कर्मचारी किसी तरह सुबह 5 बजे बाहर निकल सके और अधिकारियों को घटना की सूचना दी खदान प्रबंधन द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की थाना भालूमाड़ा में आईपीसी की धारा 457, 380 व अन्य धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक विपुल कुमार शुक्ला को सौंपी गई है

 

इस घटना ने कॉलरी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, क्योंकि BSF की तैनाती के बावजूद जिस स्थान पर चोरी हुई वहां बीएसएफ की ड्यूटी नहीं थी इससे पहले भी तीन महीने पूर्व इसी क्षेत्र में लाखों की चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है लगातार हो रही घटनाओं से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है

 

पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए विशेष टीम काम कर रही है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment