लोकेशन कसरावद,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,मराल फाटे पर बड़ा हादसा टला
गलत दिशा से आ रहा ट्रक श्री बाला जी रेस्टोरेंट में घुसा, जनहानि नहीं
कसरावद के मुंबई–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मराल फाटे के पास शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 11 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे श्री बाला जी रेस्टोरेंट में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेस्टोरेंट के बाहर का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक गलत साइड से आ रहा था। आशंका है कि चालक को नींद की झपकी लगने से वाहन अचानक असंतुलित हो गया और रफ्तार में होने के कारण ट्रक सीधे रेस्टोरेंट में घुस गया।
रेस्टोरेंट संचालक गिरीश जायसवाल ने बताया कि हादसे में होटल के टीन शेड को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी भी ग्राहक या कर्मचारी को चोट नहीं आई, यह सबसे बड़ी राहत रही।सूचना मिलते ही खलटांका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के चलते दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।

















