लव जिहाद पर महापंचायतः महिला सुरक्षा को लेकर उठी मांग, वक्ताओं ने नारी सम्मान को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया
उज्जैन। जिले के बिछड़ौद गांव में हाल ही में लव जिहाद के विरोध में रविवार को सकल हिंदू समाज की ओर से एक महापंचायत का आयोजन किया गया।
महापंचायत पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर, खाकीबाड़ा में आयोजित की गई, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। दुर्गा वाहिनी की बिछड़ौद संयोजिका इशीता प्रजापति द्वारा साध्वी प्रव्राजिका विशुद्धानंदा भारती ठाकुर का पुष्पों से स्वागत किया गया।
महापंचायत की अध्यक्षता संतों, प्रबुद्धजनों और समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने की। इस दौरान महिला सुरक्षा, लव जिहाद की बढ़ती घटनाएं और सामाजिक एकता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
वक्ताओं ने महाभारत, रामायण सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों का उल्लेख करते हुए नारी सम्मान को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया।
वक्ताओं ने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज और संस्कृति पर आघात हैं। यदि समय रहते समाज नहीं जागा, तो अगला निशाना हमारे घरों की बेटियां होंगी।