पायोनियर कम्पनी के तरफ से किया गया धान की बालियों का महादंगल
अनूपपुर। जिले के ग्राम पंचायत मौहरी में पायनियर सीड्स कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि कमलेश राठौर द्वारा धान की बालियों का महादंगल किया गया। जिसके लिए एक दिन पहले मुनादी के माध्यम से गांव के सभी किसानों को सूचित किया गया की आप जिस धान की खेती करते है
उसकी 10 – 10 बालियां लेकर दंगल स्थान में आए और पायोनियर की 27P37 से तुलना करवाएं । गांव के रामखुमान राठौर, नत्थू राठौर, धनीराम मरावी (सरपंच) सहित 132 किसानों ने इस कार्यक्रम में चढ़बढ़ कर हिस्सा लिया l
कार्यक्रम के दौरान किसानों के द्वारा लाए गए बालियों का वजन किया गया जिसमें अधिकतम वजन 94 ग्राम तक आया वही 27P39 को तोला गया जिसका वजन 118 ग्राम के साथ विजेता रहा यही नहीं बल्कि 5*5 का क्रॉप कटिंग करके दिखाया गया जिसमें उपज का अनुमान लगा कर दिखाया गया की यदि पायोनियर 27P39 की खेती करते हैं तो अन्य धान के अपेक्षा 15 से 20 प्रतिशत तक अधिक मुनाफा हो सकता है ।
पायोनियर की 27P39 की अन्य विशेषताओं के बारे में बताया गया की इसमें बीमारियां जैसे BLB, ब्लास्ट एवं भूरा माहू के प्रति सहनशीलता हैं अन्य धान के अपेक्षा इसमें कम नुकसान होगा ।
सभी किसानों ने भलीभाती समझा और इस बात को माना की पायोनियर कंपनी किसानों को हर प्रकार से मददगार हैं चाहे वह अधिक उत्पादन देने वाले बीज उपलब्ध करवा कर और अपने कर्मचारियों को किसानों के बीच भेज कर खेती में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते है

















