अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अमरकंटक में महाशिवरात्रि मेले के तीसरे दिन भी उमड़ी आस्था और उत्साह की भीड़

WhatsApp Group Join Now

 

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के तीसरे दिवस भी श्रद्धा , आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला । 14 फरवरी से प्रारंभ होकर 18 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच रहे हैं ।

नर्मदा मंदिर में भक्तों की लंबी कतार आज भी देखी गई । श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया । मंदिर परिसर में भक्ति-भाव का विशेष वातावरण बना रहा ।

 

मनोरंजन और आकर्षण का केंद्र भी बना मेला

 

मेले में बच्चों और युवाओं के लिए आसमानी झूला , सर्कस और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं । वहीं उद्यानिकी , स्वास्थ्य , कृषि , जनकल्याणकारी योजनाएं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आकर्षक प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं जिनसे लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी मिल रही है ।

स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी मेले की रौनक को और बढ़ाया ।

 

प्रशासन की व्यवस्थाएँ सराहनीय

 

प्रशासन द्वारा मेले में स्वच्छता , सुरक्षा , पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है ।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट एवं जिला प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो ।इस वर्ष महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ दो चरणों में संपन्न हुआ । प्रथम चरण में नगर पालिका अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण की उपस्थिति रही जबकि द्वितीय चरण में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ । जानकारी के अनुसार मुख्य द्वार एवं प्रदर्शनियों में दो बार रिबन काटकर उद्घाटन किया गया ।

उद्घाटन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके , भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम , सीएमओ चैन सिंह परस्ते , नगर परिषद उपाध्यक्ष एड. रज्जू सिंह नेताम , पार्षद दिनेश द्विवेदी , श्रीमती विमला दुबे , पवन तिवारी , सुखनंदन सिंह , शक्ति शरण पांडेय , श्रीमती निधि जैन , श्रीमती उर्मिला , अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल सेन एवं अन्य जनप्रतिनिधि , अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर अमरकंटक में भक्ति , उत्सव और सांस्कृतिक समागम का वातावरण निरंतर बना हुआ है ।

Leave a Comment