अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बंजारा समाज में आज भी जारी है पारंपरिक अवधारणाएं संत शिरोमणि सेवालाल महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

WhatsApp Group Join Now

 

धार के बंजारा समाज ने संत शिरोमणि श्री सेवालाल जी महाराज की 287 पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया बंजारा समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोड ने बताया कि हमारे बुजुर्गों के समय से ही हम श्री संत सेवालाल जी महाराज की पुण्यतिथि को मानते आए हैं हमारा समाज उनके आदर्शों सिद्धांतों एवं उनकी अवधारणाओं के आधार पर ही चल रहा है संपूर्ण भारतवर्ष में सेवालाल जी महाराज हमारे गुरु तथा हमारे आदर्श हैं आज पारंपरिक वेशभूषाओं में जो प्राचीन काल से ही बंजारा समाज की पहचान है समाज की महिलाओं ने संत श्री सेवालाल जी महाराज के तैलचित्र आगे शोभा यात्रा में नृत्य करते हुए सहभागिता की एक सी वेशभूषा तथा कदमताल के साथ चल रही थी जो शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षण का केंद्र थी अंत में शोभायात्रा ब्रह्मा कुंडी में आरती तथा प्रसाद वितरण के पश्चात समाप्त हुई समाज के अध्यक्ष ने संपूर्ण समाज का शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए आभार तथा धन्यवाद व्यक्त किया

Leave a Comment