अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

केरल से सकुशल बरामद हुई नाबालिग बालिका, वेंकटनगर पुलिस की तत्परता से परिजनों को सौंपा

WhatsApp Group Join Now

 

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू के नेतृत्व में मिली सफलता, साइबर टीम की अहम भूमिका

अनूपपुर। पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर, थाना जैतहरी की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता नाबालिग बालिका को केरल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को ग्राम सिंघौरा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग नातिन के अचानक घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर में अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई।

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी सहायता के माध्यम से बालिका का पता केरल राज्य के जिला इडुक्की स्थित उड्डुमबनचोला में लगाया। इसके बाद 11 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

इस कार्रवाई में सुरेश कुमार अहिरवार, सोनू पर्ते, राजेन्द्र अहिरवार एवं पंकज मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Comment