अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कार्य किसी और विषय का एवं समीक्षा में किसी और विषय का  पटवारी का वेतन रोके जाने एवं अनावश्यक कार्यवाही से प्रताड़ित जिले के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर l अनूपपुर जिले के मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई अनूपपुर के द्वारा दिनांक 04.02.2026 को दिए ज्ञापन के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किए जाने पर दिनांक 12.02.2026 से जिले के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं l

 

बोर्ड परीक्षा में पटवारी की ड्यूटी कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में लगाई गई थी उसको भी करने से किया इनकार पटवारी की मुख्य मांग है जनवरी माह का वेतन जो जिला प्रशासन द्वारा पूरे माह कार्य करने कराए जाने के बाद माह के अंतिम तारीख को रोक दी जाती है यह आदेश पिछले 5 महीना से लगातार किया जा रहा है ।

 

पटवारी संघ जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश अनुसार सभी कार्य हम करते आ रहे हैं यहां तक की दिनभर कम करो टारगेट पूरा करो और शाम को 10:00 तक मीटिंग में उपस्थित होना उसके बावजूद भी पटवारियों के ऊपर अर्थ दंड एवं निलंबित करने का प्रक्रिया लगातार करना जिससे हम सभी पटवारी प्रताड़ित हैं दुखी है इन सभी बातों को लेकर हमने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन भी दिया था जिस पर किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं किया गया ना तो समस्या का समाधान किया गया जिससे जिले के हम समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे एवं धरना प्रदर्शन करते रहेंगे ।

Leave a Comment