अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में 11 फरवरी को वीर तिलका मांझी जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बिरसा मुंडा चेयर द्वारा किया गया। प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने वीर तिलका मांझी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत के प्रथम आदिवासी क्रांतिकारी वीर तिलका मांझी ने संथाल परगना से अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका और “धरती हमारी है” का नारा देकर जनजातीय समाज को एकजुट किया। उनका शौर्य और बलिदान आज भी प्रेरणा देता है
कार्यक्रम में बिरसा मुंडा चेयर के चेयर प्रोफेसर प्रो. प्रसन्ना के. सामल, कुलसचिव प्रो. मूर्ति, कुलानुशासक प्रो. मनीषा शर्मा सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे









