अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

चिरमिरी में मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

WhatsApp Group Join Now

 

एमसीबी/चिरमिरी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस को सट्टे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी चिरमिरी उपनिरीक्षक विजय सिंह द्वारा गठित विशेष टीम ने कार्यवाही करते हुए छोटा बाजार निवासी सदानंद उर्फ सद्दा बिसाई उम्र 56 वर्ष पिता स्व. नरसिंघ बिसाई को उसके घर के सामने मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा पट्टी लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगद 2210 रुपये और एक मोबाइल फोन जप्त किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित रूप से छोटा बाजार निवासी शिवराम सोनवानी को सट्टा पट्टी उपलब्ध कराता था जो मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है वहीं मोबाइल फोन में आये अन्य नंबरों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह के साथ प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अशोक एक्का, विश्वनाथ सिंह, चंद्रसेन राजपूत, मदन राजवाड़े, हाफिज कुरैशी, महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी एवं यशोदा राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment