बिलासपुर/कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम एवं छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सिक्किम से आए 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने 10 फरवरी 2026 को एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा का भ्रमण किया। दौरे का उद्देश्य देश की ऊर्जा सुरक्षा में South Eastern Coalfields Limited (SECL) की भूमिका तथा पर्यावरणीय व सतत खनन पहलों को समझना था।
प्रतिनिधिमंडल ने अत्याधुनिक एचईएमएम संचालन, सरफेस माइनर द्वारा ब्लास्ट-फ्री उत्खनन तथा फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रणाली का अवलोकन किया। मियावाकी पद्धति से विकसित सघन पौधारोपण ने भी पत्रकारों को प्रभावित किया।
दौरे के बाद एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास एवं निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र के साथ संवाद हुआ, जिसमें सतत विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व योजनाओं पर चर्चा की गई।









