अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

हरद स्टेशन पर कोयला चोरी के दौरान युवक की करंट से मौत रेलवे बोगी पर चढ़ते समय हादसा, जीआरपी-आरपीएफ ने शुरू की जांच

WhatsApp Group Join Now

 

हरद। हरद रेलवे स्टेशन पर कोयला चोरी के दौरान एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम छलका टोला निवासी अजय कुमार चौधरी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे बोगी से कोयला उतारने के प्रयास में ऊपर चढ़ा था, तभी अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गया।

 

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला कोयला चोरी के प्रयास से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Comment