अनूपपुर।
चौकी सरई, थाना करनपठार पुलिस ने वर्ष 2017 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी माधव सिंह (38), निवासी ग्राम तरंग को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजेन्द्रग्राम में पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 516/2017 में धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज था।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी संजय खलखो, थाना प्रभारी करनपठार के नेतृत्व में की गई। आरोपी लंबे समय से लुक-छिपकर रात्रि में घर आता था, जिसे पुलिस ने सतर्कता से गिरफ्तार किया
उक्त कार्यवाही में मंगला प्रसाद दुबे, राम प्रसाद सिंह, साहब सौर एवं नीरज गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा








