अनूपपुर
बिजुरी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 2,07,500 रुपये के वसूली गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी रामसुशील कुशवाहा (43), निवासी बहेराबांध, थाना बिजुरी को माननीय सिविल कोर्ट कोतमा के आदेश MJCR/411/2025 धारा 144(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास सिंह, थाना प्रभारी बिजुरी के नेतृत्व में की गई
उक्त कार्रवाई में प्रदीप अग्निहोत्री, ईश्वर यादव एवं लक्ष्मण डांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही








