अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देकर गुजरात ले गया आरोपी युवक 

WhatsApp Group Join Now

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

औद्योगिक नगर पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।

 

पुलिस के अनुसार यह घटना 4 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान विकास पिता सुभाष मेडा, निवासी भील दूधी, धामनोद के रूप में हुई है। बताया गया है कि आरोपी ने पीथमपुर के एक हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ गुजरात के मोरबी ले गया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। चार दिनों के भीतर पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज किए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी को किसी अन्य व्यक्ति की मदद तो नहीं मिली

Leave a Comment