अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मानव अधिकार दिवस पर उद्घाटित  एस ई सी एल महिला शक्ति खेल महोत्सव हसदेव एरिया का समापन

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

हसदेव एरिया में क्षेत्र स्तरीय एसईसीएल महिला शक्ति खेल महोत्सव का आयोजन श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के संरक्षण मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से महिला मंडल की उपाध्यक्ष गणों के नेतृत्व में उद्घाटित होकर संपन्न हुआ। चारों दिनों तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी गृहणी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए

दिनांक 13 दिसंबर 2025 को सद्भावना खेल परिसर में महिला शक्ति खेल उत्सव 25-26 का शानदार समापन हुआ ।‌

 

महिला शक्ति खेल महोत्सव दिनांक 10 दिसंबर 25 को प्रारंभ हुआ जिसका शानदार उद्घाटन वसुंधरा क्लब में जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ सरोज बाला श्याग बिश्नोई के द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता श्री मनोज बिश्नोई क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने की ।सभी विभागों के अध्यक्ष और स्टाफ अधिकारी एवं हसदेव क्षेत्र की जागृति महिला समिति के सभी सदस्य भी मौजूद थे।

 

दिनांक 10 दिसंबर 25 को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 45 वर्ष से अधिक एवं 45 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं ने प्रतिभागिता की।‌ बैडमिंटन का शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रत्येक वर्ग में विजयी प्रतिभागी एवं उपविजेता को समापन समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया।

 

दिनांक 11 दिसंबर 25 को ट्रैक गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें 100 मी, 50 मीटर की दौड़, 50 मीटर रिले एवं खो-खो, पिट्ठूल आदि खेलो का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया ।‌

 

दिनांक 12 दिसंबर 2025 को महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हसदेव क्षेत्र की तीन टीमों ने भाग लिया एवं क्रिकेट खेल का भरपूर आनंद उठाया।

 

दिनांक 13 दिसंबर 25 को समापन समारोह सद्भावना खेल परिसर नई लेदरी में संपन्न हुआ । समापन में जलेबी रेस, चम्मच-नींबू रेस, लंगडी रेस, पिक एंड रन रेस, रस्सा-कशी आदि खेलों का आयोजन किया गया । मैदान में लगभग 250 प्रतिभागी और लगभग 300 के अधिक दर्शक मौजूद थे।‌ स्वागत उद्बोधन उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शुभंकर मित्रा द्वारा दिया गया । समापन समारोह में जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ सरोज बाला श्याग बिश्नोई द्वारा उद्बोधन देते हुए कहा की यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का, उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला सामूहिक ऊर्जा उत्सव है। इस खेल उत्सव के अंतर्गत बैडमिंटन टेबल टेनिस कैरम शतरंज 50 एवं 100 मीटर दौड़ रिले रेस खो खो पिट्टू फ्लाइंग डिस्क क्रिकेट तथा फन गेम्स जैसे विविध खेलों का आयोजन में सभी बहनों ने जिस उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया वास्तव में वह प्रशंसनीय है उन्होंने कहा की गृहणियां पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी खुशी से बहुत से त्याग करती है अपना जीवन दायित्व निर्वहन में ही निकाल देती है, इस खेल महोत्सव के माध्यम से गृहणियां घर से बाहर खेल मैदान में पहुंची, श्रद्धा मंडल ने उनका बचपन लौटाया, खेल के मैदान में भी शक्ति समर्पण और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण नारी शक्ति द्वारा प्रस्तुत किया गया ।खेल शरीर को स्वस्थ रखेगा, मन को खुश रखेगा, तो परिवार परिवार खुश रहेगा ,टीम भावना से आत्मविश्वास बढ़ेगा जो इन चार दिनों में सजीव रूप में दिखाई दिया।

श्री मनोज बिश्नोई क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन की शुरुआत गुड इवनिंग हसदेव से करके खेल के मैदान को खुशनुमा बना दिया। उन्होंने बताया कि आगामी 20 एवं 21 दिसंबर को एसईसीएल स्तर का कार्यक्रम हसदेव क्षेत्र में होगा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती दुहन, अध्यक्षा श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल, बिलासपुर रहेंगी । विशिष्ट अतिथि के रूप में समस्त उपाध्यक्षगण की मेजबानी करने का हसदेव को सौभाग्य मिलेगा । हसदेव एरिया में एसईसीएल के तेरह क्षेत्रों की टीम सम्मिलित होगी। लगभग 400 प्रतिभागी गृहणियां खेलों में सम्मिलित होगी। उन्होंने आगामी कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी ।‌ जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ सरोज बाला बिश्नोई, सचिव श्रीमती रूना मित्रा, एवं श्रीमती संजय कुमार के द्वारा सभी महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।‌ पुरूष्कृत होने वाली महिलाओं में रजनी सिंह, रिचा जिंदल, तृप्ति पांडेय, माला तिवारी, स्नेह नामदेव

आदि का नाम उल्लेखनीय है।‌

महिलाओं ने इन चार दिनों में खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मनोरंजन किया।‌ कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा महिला मंडल के संरक्षण में मानव संसाधन विभाग द्वारा किया गया। समापन समारोह में सभी विभाग अध्यक्ष, मानव संसाधन की टीम, सभी प्रतिभागी खिलाड़ी, मैच ऑफिशियल्स श्री शिवकुमार चौधरी, श्री जे पी श्रीवास्तव और उनकी टीम मौजूद थी, तथा कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों को पुरस्कृत किया गया l कार्यक्रम का संयोजन मानव संसाधन विभाग के समस्त अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती तृप्ति पांडेय द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन श्रीमती रूना मित्रा द्वारा दिया गया।

Leave a Comment