अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कलेक्टर की पहल से बेबी पासवान की शिक्षा को मिलेगा सहारा

WhatsApp Group Join Now

 कलेक्टर की पहल से बेबी पासवान की शिक्षा को मिलेगा सहारा 

 

अनूपपुर, 09 दिसंबर 2025/ जिले के बदरा निवासी छात्रा बेबी पासवान की कहानी उन अनगिनत संघर्षरत प्रतिभाओं की झलक दिखाती है, जिनके सपनों को आर्थिक कमजोरियां रोक नहीं पातीं। बेबी पासवान कक्षा 11 वीं आर्ट्स की मेहनती छात्रा हैं, परंतु घर की सीमित आर्थिक स्थिति के कारण उनकी पढ़ाई बाधित होने की आशंका थी।

इसी चिंता के साथ उन्होंने जनसुनवाई में पहुँचकर अपनी समस्या अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय को बताई और अपनी शिक्षा जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता की आवश्यकता व्यक्त की।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के समक्ष मामला संज्ञान में आने पर तुरंत संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी से छात्रा की पढ़ाई के लिए 10,000 रुपये की सहायता राशि तात्कालिक मदद के लिए उपलब्ध कराई। यह मदद पाकर बेबी पासवान की आँखों में आशा और आत्मविश्वास की नई चमक दिखाई दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। शासन की जनहितकारी व्यवस्था तभी सार्थक होती है जब वह समय पर जरूरतमंदों तक पहुँचे। बेबी पासवान की सहायता और सच्चे संकल्प से हर सपना पंख पा सकता है।

Leave a Comment