अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बालक के गायब होने से मची अफरा तफरी खबर

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

 

थोड़ी देर बाद बहुत बच्चा पहुंचा सुरक्षित घर

 

खरगोन शहर के कालादेवल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक बालक खुले नाले के समीप सायकल चलाते हुए अचानक लापता हो गया। बालक के नाले में गिरने की आशंका के बाद परिजन मौके पर जमा होकर विलाप करने लगे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में बच्चे को नाले में तलाशने लगे। हालांकि कुछ देर बाद बच्चे के सुरक्षित घर पहुंचने की सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। इस दौरान विलाप करते हुए बच्चे की दादी बदहवास सी हो गई थी।

आक्रोषित रहवासियों ने बताया कुंदा नदी तट स्थित कालादेवल मंदिर के समीप लिंक रोड़ किनारे पर बना शहर से निकलने वाला गंदे पानी का नाला डक्ट में मिलता है। यह डक्ट खुला चैंबर होने से हमेशा हादसों का डर तो बना ही रहता है, साथ ही गंदगी जमा रहने से दिनभर दुर्गंध उठती रहती है। जिससे आसपास रहने वालों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। नाले में बच्चा गिरने की सूचना पर नपा का सफाई अमला भी मौके पर पहुंचा था। रहवासियों के आक्रोश को देखते हुए जेसीबी मशीन से नाले में जमा गंदगी हटाकर पानी के बहाव को सुचारु कराया गया।

 

 

 

Leave a Comment