अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी — हाईवे पर धामनोद पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई
ब्यूरो रिपोर्ट — शैलेंद्र जोशी, धार
धामनोद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे स्थित पुलिस चौकी दुधी पर नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो कार MP09 CE 5299 से अवैध शराब की भारी खेप जब्त की। पुलिस को देखकर चालक एवं एक अन्य व्यक्ति कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों में फरार हो गए।
गाड़ी की तलाशी में 25 पेटी अवैध शराब मिली, जिसमें 24 पेटी अंग्रेजी बियर बोल्ट (500 ML केन) एवं 1 पेटी देशी मदिरा प्लेन, कुल 296 क्वांटिटी, जिसकी कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई। वाहन सहित कुल जप्ती की कीमत 2,40,000 रुपये रही।
थाना धामनोद में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 499/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे, उप निरीक्षक जयकिशन रायकवार, आरक्षक मनीष राठौर व सैनिक लोधी की सराहनीय भूमिका रही
बाइट — प्रवीण ठाकरे, थाना प्रभारी धामनोद










