मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को दी दीपावली की शुभकामनाएं, 28 अक्टूबर को होगा भव्य दीपावली मिलन समारोह
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री जी से भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल हेमंत श्री वास्तव ,प्रान्तीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह महामंत्री ने माननीय मुख्यमंत्री जी से दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
संघ का दीपावली मिलन समारोह दिनांक 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय, भोपाल के सामने भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कर्मचारी साथी शामिल होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री संजय अवस्थी के हवाले से तहसील अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का यह स्नेहपूर्ण सहयोग कर्मचारी वर्ग के हित मे और उत्साहवर्धक है।
कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए अपील करते हुए प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भारती मालवीय, जिला अध्यक्ष विजय सुनहरे, सुनीता वर्मा, प्रकाश गोखले, मोहन यादव, श्रीकृष्ण शर्मा, राजेन्द्र राठौड़, संजय कर्मा, कालूराम यादव, संजय हिंगोले, संजय सोलंकी, और रामकन्या कुशवाह ने कहा कि यह दीपावली मिलन कार्यक्रम कर्मचारी एकता और सद्भाव का प्रतीक होगा।


















