ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले IAS अधिकारी को मध्यप्रदेश सरकार ने किया तत्काल निलंबित
भोपाल/अनूपपुर। ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी पर मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए आदेश जारी कर दिया है
शासन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अधिकारी के बयान से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है तथा यह आचरण अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन है मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने बिना देरी निर्णय लेते हुए निलंबन आदेश लागू किया
ब्राह्मण समाज द्वारा लगातार विरोध और शिकायतों के बाद सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई का समाजजनों ने स्वागत किया है


















