अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

तरसिली में बन रहा साहू समाज का ‘मां कर्मा मांगलिक भवन’, सामाजिक एकता को मिलेगा स्थायी आधार

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

अनूपपुर। साहू समाज अनूपपुर के लिए गर्व का विषय है कि ग्राम तरसिली में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से मां कर्मा मांगलिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। समस्त समाजसेवियों के अथक प्रयासों से समाज को एक भव्य और स्थायी भवन मिलने जा रहा है, जो भविष्य में विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा

 

इस पुनीत कार्य के लिए शासन–प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया है। तिरंगा यात्रा के संभागीय संयोजक जेपी साहू सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं ने इसे समाज की बड़ी उपलब्धि बताया और सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया

 

मां कर्मा देवी की हेलीकॉप्टर यात्रा, रथ यात्रा एवं अन्य सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों के पश्चात यह सफलता समाज की सामूहिक एकता का प्रतीक बनी है। निर्माणाधीन भवन समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा जय मां कर्मा

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment