भगवान महाकालेश्वर का गणेश रूपी श्रृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि बुधवार को सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।
श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी गुलाब के फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। बाबा महाकाल का आज गणेश स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया गया।