अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

वैष्णव तिलक आभूषण और रजत मुकुट अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार

WhatsApp Group Join Now

वैष्णव तिलक आभूषण और रजत मुकुट अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

शुक्रवार को भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भोले बाबा के मस्तक पर वैष्णव तिलक अर्पित कर भगवान विष्णु के स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment