धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारी हुए शामिल
![]()
![]()
![]()
![]()
भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा हनुमान मंदिर, पोडकी, अमरकंटक से मौसमी मंदिर लालपुर तक एक सजावटी रथ के साथ धूमधाम से निकाली गई। बारिश के मौसम के बावजूद भगवान जगन्नाथ की यात्रा में लोगो ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो ब्योमकेश त्रिपाठी ने तीनों विग्रह की पहंडी के समय छेरा पहरा दिया। मध्य भारत के लोगों की पौराणिक मान्यता है कि जो लोग भगवान जगन्नाथ की पूजा करने के लिए पुरी नहीं जा सकते, वे यहां अमरकंटक में पूजा कर सकते हैं, जिसे लोगों के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है। भगवान जगन्नाथ की यह यात्रा ओडिशा तक ही सीमित नहीं रही बल्कि पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय लालपुर पोडकी, हरटोला और अमरकंटक के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वर्ष 2000 से हनुमान मंदिर समिति पोडकी, अमरकंटक मध्य प्रदेश द्वारा स्थापित की गई थी।इस यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए।सब ने भगवान जगन्नाथ से जगत कल्याण की कामना की