लोकप्रिय मण्डल अध्यक्ष का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीक़े से मनाया
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। भारतीय जनता पार्टी के सेनापति मंडल अध्यक्ष विशाल निगम का जन्मदिन गुरुवार को शहर में सादगीपूर्ण एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मंडल अध्यक्ष निगम अपनी पार्टी में अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते हैं
जन्मदिन की शुरुआत प्रातः धारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। यहां विशाल निगम ने भगवान का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात श्याम फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों के साथ लक्ष्मी गौशाला पहुंचकर गौ-पूजन किया गया। इस दौरान गौ माता को गुड़-चारा खिलाकर सेवा कार्य किया गया।
इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। नौगांव, भाजपा कार्यालय सहित करीब 15 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा पुष्प मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि विशाल निगम संगठन के सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता हैं, जो हमेशा पार्टी और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं। उनके जन्मदिन पर सेवा और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मित्रगण और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने मंडल अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। उक्त जानकारी भाजपा सेनापति मंडल मीडिया प्रभारी विशाल माली ने दी।
