लोकेशन खरगोन,जिला खरगोन मध्य प्रदेश
रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर संविधान निर्माण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
खरगोन। शहर के टैगोर पार्क परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर संविधान निर्माण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान की रक्षा करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के रवि नाईक ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य को देखते हुए संविधान की रक्षा करना कांग्रेस का प्रमुख दायित्व है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्ता संविधान पर चोट कर रही है और देश की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसके विरोध में कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की शपथ ली है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक प्रकाश जोशी राजेश मंडलोई प्रकाश जोशी पार्षद असलम खान राजेन्द्र पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी मौजुद रहे ।


















