लोकेशन खरगोन,जिला खरगोन मध्य प्रदेश
रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792
अजय नारमदेव की धर्मपत्नी रेखा नारमदेव को मरणोपरांत देहदान के लिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
खरगोन। शहर के सरस्वती नगर निवासी सेवानिवृत्त व्याख्याता अजय नारमदेव की धर्मपत्नी रेखा नारमदेव को मरणोपरांत देहदान के लिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गुरुवार को पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
58 वर्षीय श्रीमती नारमदेव का बुधवार को निधन हो गया था। उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले देहदान की इच्छा व्यक्त की थी, जिसके बाद परिजनों ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए मेडिकल कॉलेज को सौंप दी।
श्रीमती नारमदेव के पति अजय नारमदेव ने बताया की विज्ञान विषय के व्याख्याता होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य कर रहे है, पत्नी भी हमेशा साथ रही। हम दोनों ने अपने अंगदान का संकल्प लिया है, आज पत्नी चली गई उसकी इच्छा अनुसार उसकी देहदान कर दी, जिससे अन्य लोगोवको जीवन मिल सके। इसमे दोनों बेटों ने भी सहमति जताई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय के बाद मरणोपरांत देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान दिया जा रहा है, जिससे देहदान और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

















