अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

लोकेशन खरगोन,जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,, रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792 कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में वर्ष 1975 बैच की 6 छात्राओं ने गोल्डन जुबली मनाई

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन खरगोन,जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,

रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792

कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में वर्ष 1975 बैच की 6 छात्राओं ने गोल्डन जुबली मनाई

खरगोन में गुरुवार को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में वर्ष 1975 बैच की 6 छात्राओं ने गोल्डन जुबली मनाई।

स्कूल पहुंचने पर परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद सभागार में वर्तमान छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें शरारत के दिन जीवंत हो उठे।

सब एक दूसरे को बताते दिखे कि वे कहा पढ़ते थे, कहा प्रयोगात्मक कक्षाएं करते थे, कहा जाकर ग्राउंड में बैठा करते थे और खेला करते थे।

देश के विभिन्न हिस्सों से आई छात्राओं ने कहा कि हम सब भले ही अलग- अलग राज्यो में रह रही है, लेकिन हमारी स्कूल समय की दोस्ती आज ही बरकरार है। उन्होंने एक-दूसरे से स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं। इस दौरान वर्तमान छात्राओं सहित स्कूल स्टाफ को उपहार भी बांटे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment