लोकेशन खरगोन, जिला खरगोन मध्य प्रदेश
रिपोर्टर अबरार पठान, मोबाइल 9893586792
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारीयों कर्मचारीयों कर्मचारियों ने ली गई संवैधानिक शपथ
खरगोन। भारतीय संविधान के अंगीकरण की 76वीं वर्षगांठ यानी संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में बुधवार को शासन निर्देश अनुसार शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानुडे ने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
सुबह 11 बजे आयोजित हुए इस कार्यक्रम में, डीईओ श्री कानुडे ने स्वयं प्रस्तावना का वाचन किया और सभी उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके पीछे संविधान के मूल आदर्शों की रक्षा करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के दौरान यह दोहराया गया कि भारत को ‘सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य’ बनाने तथा इसके समस्त नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय; विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता; तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए सभी कृतसंकल्प हैं।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानुडे ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, “संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा है। शिक्षा विभाग होने के नाते, हमारी जिम्मेदारी है कि हम न केवल इसका पालन करें, बल्कि छात्रों और समाज में संवैधानिक मूल्यों जैसे बंधुता, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की भावना को भी मजबूत करें।” उन्होंने सभी को अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन संविधान की मर्यादाओं के भीतर रहते हुए करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में कार्यालय के सहायक संचालक सुश्री सोनालिका अचाले, क्रीडा निरीक्षक हबीब बैंग मिर्जा , कृष्णकांत नामदेव आफताब खान,,,,,, समस्त शाखाओं के प्रभारी अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।


















