अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

लोकेशन खरगोन,जिला खरगोन मध्य प्रदेश रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792 पशु चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई सूचना के बाद भी चिकित्सक उपलब्ध नही होने से नाराज गौ रक्षक, बीमार गौवंश लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन खरगोन,जिला खरगोन मध्य प्रदेश

रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792

पशु चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई 

सूचना के बाद भी चिकित्सक उपलब्ध नही होने से नाराज गौ रक्षक, बीमार गौवंश लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे

खरगोन। जिला मुख्यालय पर पशु चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूचना के बाद भी चिकित्सक उपलब्ध नही होने से नाराज गौ रक्षक बीमार गौवंश लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे। यहां बीमार गौवंश को उप संचालक के चेम्बर में रखकर नाराजगी दर्ज कराई।

हंगामा बढ़ते देख पशु चिकित्सकों की सूचना पर भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। मेनगांव ओर कोतवाली थाना प्रभारी ने गौरक्षकों के साथ ही चिकित्सको से चर्चा के बाद उपचार शुरू कराया।

अस्पताल पहुंचे गौरक्षकों ने उप संचालक पर अड़ियल रवैये के आरोप लगाते हुए कहा कि जब बीमार गाय के उपचार के लिये चिकित्सक सुविधा मांगी तो उप संचालक ने साफ कह दिया कि, ड्यूटी समय खत्म हो गया।

हमारे स्वास्थ्य का खयाल भी रखे के नही। उप संचालक के इस गैर जिम्मेदारी भरे जवाब के बाद हम खुद बीमार गौवंश को उनके चेम्बर में लाएं है। वही उप संचालक ने आरोपो को खारिज करते हुए गौरक्षकों पर पशु कुरता के आरोप लगाए है।

उप संचालक ने कहा कि इनकी सूचना मंगलवार को ड्यूटी समय के बाद मिली थी। वही आज यह निराश्रित गायों को मेरे चेम्बर में ले आये, जबकि गौशाला के गौवंश का उपचार गौशाला में ही किया जाता है। अधिकारियों और गौरक्षकों के बीच पुलिस भी व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास करती रही।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment