लोकेशन कसरावद,जिला खरगोन मध्य प्रदेश
रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792
बलकवाड़ा पुलिस ने यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की कार्यवाही,
ग्राम नीमरानी के महाकाल ट्रेडर्स पर हुई कार्यवाही, पुलिस ने गुजरात के दोनो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कसरावद। वरिष्ठ कृषि अधिकारी के द्वारा कसरावद के खलटाका, पुलिस चौकी पर सूचना दी गई थी के महाकाल ट्रेडर्स नीमरानी मे अवैध रूप से यूरिया खाद्य के भण्डारण, परिवहन और कालाबाजारी निरीक्षण, के दौरान पाई है। सूचना के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में बलकवाड़ा थाना प्रभारी रीतेश यादव का नेतृत्व मे टिम का गठन कर पुलिस टीम के द्वारा
कार्यवाही कर यूरिया खाद की तीरतालीस बोरी, एवं खाली बोरिया, ओर यूरिया का ढेर जिसकी कीमत पांच लाख, रुपए एवं अवैध यूरिया के परिवहन में प्रयुक्त आयशर वाहन, जिसकी कीमत आठ लाख रुपए, हे जप्त की गई ओर साथ ही कम्पनी मालिक महेन्द्र पिता हजाभाई निवासी कंडोल कच्छ गुजरात,
एवं कम्पनी के सुपरवाइजर सत्यजीत पिता देवेन्द्र गोहिल निवासी चन्दरोड़ भावनगर गुजरात को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। वही पूर्व में भी किसानों की यूरिया खाद कम्पनीयो को सप्लाई करने वाले रजत पिता राधेश्याम अजमेरा निवासी मानपुर पर कार्यवाही की जा चुकी है।


















