अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

लोकेशन कसरावद जिला खरगोन मध्य प्रदेश रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792 बालसमुद बायपास पर दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन कसरावद

जिला खरगोन मध्य प्रदेश

रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792

बालसमुद बायपास पर दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

कसरावद।बुधवार शाम करीब 7 बजे इंदौर–खरगोन मुख्य मार्ग पर ग्राम बालसमुद के बायपास रोड रॉयल्टी के पास दो बाइक आपस में जोरदार टकरा गईं। हादसा इतना तेज था कि मौके पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

दुर्घटना में अर्जुन पिता तुलसीराम (बड़वानी जिला) और अक्षय पिता महेश गोस्वामी (छोटी कसरावद) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल कसरावद अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल खरगोन रेफर कर दिया गया।

वहीं रौनक पिता रमेश गोस्वामी (छोटी कसरावद) को इस दुर्घटना में हल्की चोटें आई हैं।सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायलों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment