लोकेशन कसरावद,जिला खरगोन मध्य प्रदेश
रिपोर्टर अबरार पठान,मोबाइल 9893586792
कसरावद में आवासीय पट्टा सर्वे को लेकर नाराज़गी, हितग्राहियों ने जताई आपत्ति
हितग्राही पहुंचे पट्टे की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय
खरगोन। जिले के कसरावद नगर में चल रहे आवासीय पट्टा सर्वे को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। नगरवासियों का आरोप है कि सर्वे टीम द्वारा कई स्थानों पर सही विधि-विधान से सर्वे नहीं किया जा रहा, जिसके चलते वास्तविक हितग्राहियों के छूटने की आशंका गहराती जा रही है।
नगर के निवासी का कहना है कि जिन मकानों की दीवारें कच्ची हैं या केवल बारिश से बचाव के लिए हल्का प्लास्टर/चूना लगाया गया है, उन्हें टीम द्वारा पक्का मकान मानकर सर्वे से बाहर किया जा रहा है।
नागरिकों ने बताया कि उन्होंने स्थिति भी समझाई, लेकिन उनकी आपत्तियों पर संतोषजनक ध्यान नहीं दिया गया।लोगों का कहना है कि मात्र थोड़े से प्लास्टर के आधार पर मकान को पक्का मानना, गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को लाभ से वंचित कर देगा।
इसी को लेकर नाराज़ नागरिकों ने एसडीएम सत्येंद्र बेरवा को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सर्वे टीम को निर्देश देकर पुनः सही और पारदर्शी तरीके से सर्वे कराया जाएगा, ताकि कोई भी वास्तविक हितग्राही सूची से न छूटे और सभी कच्चे मकानों के पात्र परिवारों को न्याय मिल सके।


















