लोकेशन कसरावद,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
सांसद खेल महोत्सव का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ, नवोदित खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
खरगोन जिले के कसरावद ब्लॉक में आज सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और स्वस्थ भारत मिशन को सशक्त बनाने की दिशा में आयोजित यह प्रतियोगिता विकासखंड स्तरीय है। इससे पहले संस्था स्तर पर आयोजित मुकाबलों में चयनित विजेता टीमें अब ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगै। चार दिवसीय इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और उभरते खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेश— “खेलेगा इंडिया तो जीतेगा इंडिया, खेलेगा इंडिया तो फिट रहेगा इंडिया”—को आधार बनाकर इस आयोजन को एक जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।महोत्सव का शुभारंभ कन्या शाला हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान, कसरावद में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी । विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाईतंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मण और पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, पूर्व विधायक गजानन पाटीदार हेमंत भाई सोनी,शामिल थे
अक्टूबर से चल रहे इस खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को जिला मुख्यालय खरगोन में होगा। आयोजकों का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र के युवा खेलों के प्रति अधिक जागरूक होंगे और उनकी प्रतिभा को एक सशक्त दिशा मिलेगी।
बाइट डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा सांसद

















