अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सेंट्रल बैंक राजनगर द्वारा लोन जागरूकता कैंप होम, पर्सनल व एजुकेशन लोन स्वीकृत हितग्राहियों को मंच से दिए प्रमाणपत्र

WhatsApp Group Join Now

सेंट्रल बैंक राजनगर द्वारा लोन जागरूकता कैंप

होम, पर्सनल व एजुकेशन लोन स्वीकृत हितग्राहियों को मंच से दिए प्रमाणपत्र

 

राजनगर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा राजनगर द्वारा भगत सिंह चौक पर लोन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। क्षेत्र में जिन हितग्राहियों के लोन स्वीकृत हुए थे, उन्हें कार्यक्रम के मंच से क्षेत्रीय प्रबंधक प्रणव कपूर और चंदन राजा द्वारा स्वीकृति प्रतियां भेंट की गईं

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओपनकास्ट के सवेरिया दीपक बंटिया का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेंट्रल बैंक इस क्षेत्र की सबसे पुरानी व विश्वसनीय बैंक है, जहाँ कई परिवारों के खाते 30 से 40 वर्षों से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बैंकिंग व्यवस्थाओं में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर भी बल दिया

 

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक प्रणव कपूर एवं चंदन राजा की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच संचालन कोतमा शाखा के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन राजनगर शाखा प्रबंधक राहुल मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि शाखा द्वारा उपलब्ध लोन योजनाओं को प्रत्येक इच्छुक हितग्राही तक पहुँचाने का प्रयास सतत जारी रहेगा तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाया जाएगा

 

कार्यक्रम में न्यू राजनगर शाखा प्रबंधक हर्षलता, सेक्टर-सी शाखा प्रबंधक अन्वेष वर्मा, पौरधार शाखा प्रबंधक अनिल, कर्मचारी विष्णु अनुराग सिंह, विष्णु कुशवाहा, मार्को, धीरेंद्र सहित सेंट्रल बैंक के सभी स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment