“एक बगिया मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान को लेकर धुरवासिन सेक्टर और दादसागर सेक्टर मे आजीविका मिशन की बैठक सम्पन्न
अनूपपुर। जिले के अनूपपुर जनपद अंतर्गत आजीविका मिशन “एक बगिया मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान को लेकर धुरवासिन सेक्टर और दादसागर सेक्टर मैं बैठक संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से अनूपपुर जनपद के मनरेगा अधिकारी इंजीनियर उपस्थित रहे बैठक में ब्लॉक प्रबंधक (आजिविका मिशन) दुर्गेश कुमार दहिया द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण कार्य में महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्य सतत आजीविका के रूप में महिलाओं के लिए सशक्त साधन बनेगा। एपीओ (मनरेगा) अरविंद सिंह द्वारा वृक्षारोपण योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें पौधों की आपूर्ति, गड्ढा खुदाई, ट्री गार्ड स्थापना एवं मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया शामिल है। उन्होंने हितग्राहियों से कार्य की निगरानी एवं श्रमिक चयन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।उपयंत्री (मनरेगा) के द्वारा तकनीकी मानकों पर प्रकाश डाला, जैसे पौधों के बीच दूरी, गड्ढे का माप, जल स्रोत की उपलब्धता एवं गुणवत्ता नियंत्रण।सभी उपस्थित जनों ने “एक बगिया मां के नाम” अभियान को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया और सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने का वचन दिया। बैठक मे दुर्गेश कुमार दहिया – ब्लॉक प्रबंधक, आजीविका मिशन, अरविंद सिंह – एपीओ, मनरेगा, लव श्रीवास्तव साहब – उपयंत्री/इंजीनियर, मनरेगा, ग्राम धुर्वासिन और दादसागर के सक्रिय स्व-सहायता समूह की हितग्राही बहनें उपस्थिति रही साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव पंच सहित सैकड़ो नागरिकगढ़ उपस्थित रहे


















