नन्ही प्रतिभा, प्रतिष्ठा गौतम ने अलवर में रचा स्वर्णिम इतिहास
एक लाठी और दो लाठी प्रतियोगिता में डबल गोल्ड
अनूपपुर। बरगवां अमलाई निवासी नन्ही प्रतिभा, प्रतिष्ठा गौतम ने अंडर 8 वर्ग में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता 2025 में एक लाठी और दो लाठी दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ा कीर्तिमान बनाया। प्रतियोगिता का आयोजन अलवर (राजस्थान) में किया गया।
प्रतिष्ठा को स्वर्ण पदक मिलने पर नगर परिषद बरगवां अमलाई में खुशी की लहर है। सम्मान समारोह में उनके साथ दादा राम लखन मिश्रा और पिता आशीर्वाद मिश्र मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से उन्हें प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया गया।प्रतिष्ठा इससे पहले उज्जैन में आयोजित मप्र राज्य स्तरीय पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
उनकी इस उपलब्धि परकोच ओर मार्गदर्शक अगमदीप, पिता आशीर्वाद मिश्रा, चाचा अनुरोध मिश्रा, दादा रामचरित्र मिश्रा, रामलखन मिश्रा, अवनीश मिश्रा, विनोद पाण्डेय, प्रदीप मिश्रा, विवेक पाण्डेय परिषद् अध्यक्ष गीता गुप्ता, राजेश मिश्रा विद्याधर मिश्र पवन चीनी अभिषेक गुप्ता सहित परिवारजनों और नगरवासियों ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया।


















