अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

राजेश ज्वेलर्स लूटकांड में डकैतों को आजीवन कारावास — सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा का स्वर्णकार समाज ने किया सम्मान

WhatsApp Group Join Now

राजेश ज्वेलर्स लूटकांड में डकैतों को आजीवन कारावास — सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा का स्वर्णकार समाज ने किया सम्मान

 

रामानुजगंज। विगत वर्ष सितंबर 2024 में राजेश ज्वेलर्स रामानुजगंज में दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती प्रकरण में न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर स्वर्णकार समाज ने बलरामपुर पुलिस और सरगुजा पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

 

इस प्रकरण में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नेतृत्व में रामानुजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती का सामान बरामद किया था तथा न्यायालय में शीघ्र चालान प्रस्तुत किया था। लगभग 14 माह में ही न्यायालय ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

 

तत्काल न्याय मिलने से स्वर्णकार समाज में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन, सरगुजा स्वर्णकार समाज एवं सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आईजी दीपक कुमार झा का साल व श्रीफल से सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

 

सम्मान समारोह में डॉ. डी.के. सोनी, राजेश सोनी, अखिलेश सोनी, निलेश सोनी, गोप सोनी, शालिग्राम सोनी, दीपक सोनी, नवनीत सोनी, राजेश सोनी हरिओम, हैप्पी सोनी, राजेश सोनी (गहना ज्वेलर्स) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment