शासकीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न
अनूपपुर 6 अगस्त 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती माया विश्वलाल के निर्देशानुसार शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पिपरिया, शासकीय हाईस्कूल दुलहरा, शासकीय हाईस्कूल कांसा, आंगनबाड़ी केन्द्र दुलहरा एवं कांसा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद कुमार वर्मा ने तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, पीड़ित प्रतिकर योजना एवं यातायात नियम के विषय में कानूनी जानकारी दी।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटैल ने भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, जागृति-जमीनी स्तर पर सूचना और पारदर्शित पहल के लिए न्याय जागरूकता योजना, 2025, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, टोल फ्री 15100 एवं 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी।
शिविरों में विद्यालयों के शिक्षकगण, आंगनबाडी कार्यकर्ता, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल, पैरालीगल वालेंटियर्स तथा विद्यालयों के विद्यार्थी एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चे उपस्थित रहे।
शिविरों के अंत में विद्यालयों में ’’पंच-ज’’ अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों के साथ पौधरोपण भी किया गया।


















