अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अनूपपुर जिले के दौरे पर रहे नेता प्रतिपक्ष, जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के आहवान पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत तथा मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर जिले के दौरे पर रहे नेता प्रतिपक्ष, जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के आहवान पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत तथा मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन

जिला कांग्रेस ने जैतहरी में किया किसान न्याय यात्रा एवं वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम का आयोजन

मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 15 सितंबर 2025 को तय कार्यक्रम के
अनुसार अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहे जहां पर उन्होंने सबसे पहले मां नर्मदा के उद्गम स्थल पहुंच मां नर्मदा के पूजन, दर्शन कर, सर्किट हाउस में अमरकंटक के कांग्रेस व आमजन से मुलाकात की फिर राजेंद्रग्राम के लिए रवाना हो गए। ज्ञात हो कि 15 सितंबर को जिले भर में सुबह से जोरदार बारिश हो रही थी, बावजूद इसके नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपना दौरा निरस्त नहीं किया वे लगातार अपने तय कार्यक्रम अनुसार आगे बढ़ते रहे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खराब मौसम के बाद भी भारी संख्या में उपस्थित होने पर सभी का धन्यवाद किया।

फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

अमरकंटक में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में बहपुर और पोड़ी के बीच पहला मैच और दूसरा मैच लालपुर और मरवाही के बीच खेला गया जिसमें मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिह मार्को, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किये

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में हुए शामिल

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को द्वारा स्वसहायता भवन राजेंद्रग्राम में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान भी शामिल हुए इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने उपस्थित कांग्रेसजन को संबोधित करते हुए वोट चोरी, युवा बेरोज़गारी, प्रदेश में किसानों को यूरिया खाद के आपूर्ति में मुद्दों को लेकर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को घेरा

जैतहरी में किसान न्याय यात्रा एवं वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम आयोजित

जैतहरी में किसान न्याय यात्रा व वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यहां पर नगर परिषद में भारी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं जिसकी जांच करा कर कार्यवाही की जायेगी किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण में बंदरबांट करने की बात सामने आ रही है हम किसानों के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे और किसानों व आम लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान व जन विरोधी सरकार है हमने विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे प्रमाण के साथ उठाये हैं लेकिन सरकार संरक्षण दे रही है जिसके कारण कोई कार्यवाही नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह के विभाग में विश्वास सारंग के विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है हमने विधानसभा में उठाया लोकायुक्त इनकम टैक्स विभाग में शिकायत किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है इससे तय है कि सरकार के संरक्षण में सबकुछ हो रहा है श्री सिंघार ने कहा कि यह चोरी की सरकार है हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रमाण के साथ इसका खुलासा किया चुनाव आयोग के जगह पर भाजपा जबाब देने के लिए सामने आती है भाजपा के प्रवक्ता व नेता चुनाव आयोग का बचाव कर रहे हैं इससे तय है कि चुनाव आयोग और भाजपा मिले हुए हैं

किसानों के साथ हैं जिलाध्यक्ष

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि जैतहरी में मोजर बेयर पावर प्लांट लगाने के लिए किसानों के साथ किस तरह व्यवहार किया गया उनके जमीनों का अधिग्रहण किस तरह किया गया किसी से छिपा हुआ नहीं है अब फिर दूसरे पलांट के लिए भूमि अधिग्रहण की बात सामने आ रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा किसी भी कीमत पर भाजपा के लोगों को बंदरबांट नहीं करने देंगे कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगी ।

राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अनूपपुर राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों के सवालों के जबाव दिए श्री सिंघार ने कहा कि भाजपा की सरकार वोट चोरी कर बनाई गई है कांग्रेस पार्टी जनजागरण अभियान चला रही है 2028 में प्रदेश व 2029 में देश में हम सरकार बनाने का काम करेंगे आम जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ गई है बेरोजगारी महंगाई महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न चरम पर है अब तो सरकार बेरोजगारी का नाम बदलकर आकांक्षी कर रही है यह कितना हास्यास्पद है जबकि सरकार को युवाओं को रोजगार देने का काम करना चाहिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हमने ओबीसी आरक्षण देने का काम किया था लेकिन भाजपा सरकार ने इसमें अड़ंगा लगाने का काम किया अभी मुख्यमंत्री जी ने सर्वदलीय बैठक किया जहां हमने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर ओबीसी आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया जाए तो चुप्पी साध रखी है

सवाल से बचते रहे

पत्रकारों ने जब नेता प्रतिपक्ष से पूछा कि आपका कार्यक्रम तय था जो पार्टी का अधिकृत कार्यक्रम था तब कुछ लोगों ने आपके कार्यक्रम का बहिष्कार कर अलग से कार्यक्रम क्यों किया क्या यह घोषित गुटबाजी नहीं है तो जबाव में वे गोलमोल जवाब देते नजर आए पत्रकारों द्वारा बार बार पूछे जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दोनों कांग्रेस के हैं उस कार्यक्रम में भी विधायक पुष्पराजगढ़ व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरे साथ रहे हैं पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि बैनर पोस्टर पर विधायक पुष्पराजगढ़ व जिला कांग्रेस अध्यक्ष का फोटो नहीं है क्या ऐसे में कांग्रेस मजबूत होगी तो वे जवाब देने से बचते नजर आये पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद का पैसा जिस जिले का है उसी जिले में खर्च किया जाना चाहिए वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठायेंगे । राजीव भवन में पत्रकारों के साथ चर्चा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शहडोल जिले के लिए रवाना हो गए

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment