नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सत्र से पहले बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, 30 नवंबर को भोपाल में होगी बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
ये बैठक भोपाल के होटल अशोका में आयोजित होगी। इस बैठक में 1 दिसंबर से शुरू हो रहे मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र की रणनीति और रूपरेखा पर विधायकों से चर्चा की जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि विधायकदल की बैठक में सदस्यों से बातचीत कर प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को सत्र में मजबूती से उठाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की विफल नीतियों और घपलों-घोटालों को जनता के सामने लाने और विधानसभा में उसे हथियार बनाकर सरकार को घेरने पर भी चर्चा होगी।
उमंग सिंघार ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य का मुद्दा हो, युवाओं के रोजगार की बात हो, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था हो या फिर भाजपा सरकार की विफल नीतियां हो सभी मुद्दों को आगामी सत्र में मजबूती से उठाया जाएगा। हालांकि उन्होंने बताया कि विधानसभा का सत्र काफी कम अविधि का है जिसका हमने विरोध भी किया है फिर भी लेकिन कांग्रेस पार्टी के विधायक जनहित के मुद्दों पर मोहन सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।


















