अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोयला खान भविष्य निधि संगठन एवं एसईसीएल के संयुक्त तत्वावधान में “डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0” का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now

कोयला खान भविष्य निधि संगठन एवं एसईसीएल के संयुक्त तत्वावधान में “डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0” का शुभारंभ

 

जमुना कॉलोनी के बंकिम बिहार में हुआ विशेष शिविर — सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कराया डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, देखें वीडियो

 

जमुना कोतमा कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO), क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर एवं साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0” के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन जमुना कॉलोनी स्थित बंकिम बिहार परिसर में किया गया

अभियान के तहत 1 से 30 नवम्बर 2025 तक देशभर के पेंशनभोगियों को अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (DLC) जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है इसी क्रम में 13 एवं 14 नवम्बर को जमुना कोतमा क्षेत्र में यह विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने भाग लिया और डिजिटल माध्यम से अपने जीवन प्रमाण प्रस्तुत किए

 

शिविर में पेंशनभोगियों को मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई गई अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल सुविधा देकर उनके पेंशन भुगतान में निरंतरता बनाए रखना है

 

कार्यक्रम में उपस्थित आयोजक धर्मा राव ने बताया कि “यह डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए विशेष कैंप लगाया गया है एसईसीएल और सीएमपीएफओ मिलकर यह निर्णय लिया गया है कि पेंशनभोगियों के घर-घर जाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे, जिससे वे अपने घर से ही ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकें दो दिवसीय इस शिविर में आज लगभग 400 लोगों का लाइफ सर्टिफिकेट तैयार किया गया है, और यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी

 

पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि “सीनियर सिटीजन के हित में यह अत्यंत सराहनीय पहल है पहले पेंशनभोगियों को जीवित प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ता था, अब यह सुविधा उन्हें घर पर ही उपलब्ध हो रही है साथ ही, सीएमपीएफओ द्वारा पूर्व में लगाए जाने वाले लोक अदालतों को पुनः प्रारंभ किए जाने की आवश्यकता है

 

बंकिम बिहार के केयरटेकर सुखविंदर सिंह ने बताया कि “शिविर में आए सभी सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों के रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था प्रबंधन द्वारा की गई थी, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो

 

अभियान को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, एसईसीएल कर्मियों एवं पेंशनर एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहा

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment