खरगोन। जिले के ग्राम रायसागर में रविवार देररात बिजली पोल से भरी एक ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में पांच ग्रामीण घायल हो गए, जबकि दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा मौसापुरा के समीप हुआ। घायलों ने बताया ग्राम में बिजली पोल लगाए जाने है, जो मौसापुरा में थे। इन पोलो को ठेकेदार ने लहद की व्यवस्था से गांव तक पहुचाने की बात कही थी, जिस पर करीब 11 लोग रांत 10 बंजे करीब 7 पोल लादकर रायसागर आ रहे थे, इसी दौरान ढलान पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रॉली में बैठे 5 लोग घायल हुए, जवकि सुरेश ओर दिगड़ा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे।
दुर्घटना में सुरेश पिता चैनसिंह निवासी राजौरा, मुकेश पिता ताराचंद, अकेश पिता धौलसिंह, शिवदास पिता जोगड़ा एवं जयमल पिता कहारसिंह सभी निवासी


















